नोएडा। सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए में रविवार को यथार्थ अस्पताल के सहयोग से निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। ह्रदय, नेत्र और दंत चिकित्सक ने शिविर में आए लोगों की जांच की।
अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया शिविर में निवासियों ने ह्रदय, आंख, दांत, नेत्र व रक्त जांच का लाभ लिया। महासचिव राजीव दुबलिश, कोषाध्यक्ष करण मनोचा और कपिश अग्रवाल ने डॉक्टरों का स्वागत किया। इस मौके पर ओम दत्त शर्मा, प्रभात रंजन, उमेश शर्मा, मोनु चौहान, कपिल चौहान, रानी आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो