फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिल्डर से निवेश के नाम पर 60 लाख ठगने वाला जालसाज धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस ने रामपुर से दबोचा, 22 बार में खाते से निकाली थी रकम
विज्ञापन

नोएडा। बिल्डर से निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर जालसाज को पुलिस ने रामपुर से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रामपुर के नौंगावा निवासी शहनवाज अहमद के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, एक डीएल और 26 कॉपी कालिंग डाटा बरामद किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

सेक्टर-43 में रहने वाले मनोज पेशे से बिल्डर हैं। वह 20 अगस्त को फेसबुक से माही नाम की महिला ठग के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। महिला जालसाज ने ऑनलाइन स्टोर से जुडक़र कारोबार करने के लिए प्रेरित किया और 15-20 प्रतिशत तक लाभ होना बताया। इस पर मनोज राजी हो गए और इसके बाद विश शॉप नाम के स्टोर पर बल्क में माल खरीदना शुरू कर दिया और 24 घंटे में ही ऑनलाइन माल बेच दिया। पहली ही डील पर मनोज को 20 प्रतिशत का लाभ दिखाकर भरोसा जीता गया और फिर जालसाजों ने 60 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जालसाजों को बेंक खाते भी उपलब्ध कराता है। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ महाराष्ट्र के नासिक सिटी में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के बैंक खाते के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन, आंध्रप्रदेश में एक, दिल्ली में दो, गुजरात में एक, तेलंगाना में दो, उत्तर प्रदेश में दो, हिमाचल में एक, केरल में एक और कर्नाटक में दो कुल 15 शिकायतें दर्ज हैं। प्राथमिक जांच में आरोपी के खातों में 1.20 करोड़ रुपये आने की जानकारी मिली है।

-

सुशांत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें