फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निवेश के नाम पर 3.26 करोड़ ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर करता था ठगी
विज्ञापन

गिरोह के बाकी साथियों की तलाश में जुटी साइबर पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.26 करोड़ की ठगी करने वाले जालसाज को साइबर थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी के बाकी साथियों की तलाश में जुटी है।
डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी बंटी कुमार के रूप में हुई है। आरोपी लोगों से फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क करता था। वह खुद को शेयर मार्केट का एक्सपर्ट बताकर लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देता था। इसके बाद शुरुआत में पैसे लगाने पर लोगों को मुनाफा मिलता था। जब लोग पैसे जमा कर देते थे, तो उन्हें कुछ समय तक फर्जी मुनाफा दिखाया जाता था, ताकि उनका भरोसा बना रहे। बाद में आरोपी पैसे लेकर संपर्क तोड़ देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी गोयल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी से जुड़े करीब 60 लाख रुपये आए थे। पूरे गिरोह के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। अब तक 14 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बंटी कुमार इस गिरोह का सक्रिय सदस्य था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें