फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपनों की डील निकली ठगी का खेल, युवती को लगी 10 लाख की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुराष्ट्रीय कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर युवती से 10 लाख की ठगी
विज्ञापन

- युवती जॉब साइट पर अपलोड की थी रिज्यूमे, नोएडा में इंटरव्यू करा कर ठगी की गई

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक बहुराष्ट्रीय कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक युवती से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवती का रिज्यूमे जॉब साइट से देखकर उससे संपर्क किया और नोएडा में कई स्थानों पर इंटरव्यू लिया। जब युवती को ठगी का पता चला तब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-44 में रहने वाली पूजा चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि इस वर्ष जनवरी महीने में उनकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद उन्होंने कई जॉब साइट पर अपना रिज्यूमे अपलोड किया था। फरवरी महीने में सीआईपीएल कंपनी की तरफ से कार्तिकेय नामक एक शख्स ने फोन कर जॉब के बारे में बातचीत की। उसने इंटरव्यू के लिए सेक्टर 19 ऑफिस में बुलाया। इस दौरान उन्होंने मंजीत अहलावत, सुदीप, आयुषी से मिलाया गया था। किसी कारण नौकरी नहीं लग पाई लेकिन पीड़िता मंजीत के संपर्क में रहने लगी। उसी ने कुछ दिन बाद नौकरी दिलाने का वादा किया और खुद थाईलैंड में जाकर बॉलीवुड स्टार जॉन इब्राहिम से मिलने की जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि लौटने के बाद 17 अप्रैल को पीड़िता को कॉल कर सेक्टर 75 स्टारबक्स कैफे में बुलाया और सुदीप वरूदी नाम के व्यक्ति से बातचीत कराई। सुदीप ने पीड़िता कहा कि कंपनी में इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूटर बनने के लिए 60 हजार रुपये 20 से 25 मिनट में तुरंत ट्रांसफर करने होंगे। जिससे 6 महीने में 1 से 7 करोड़ रुपये आपको मुनाफा होगा। यहीं नहीं अगले दिन मंजीत अहलावत ने दोबारा कॉल कर पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और 4 से 5 बार में 6 लाख 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता जालसाजों के झांसे में आकर 9 बार में कुल 10 लाख 80 हजार रुपये मंजीत के खाते में रकम भेज दी। इसके बाद कई महीनों तक नौकरी नहीं लगी तब ठगी का अहसास हुआ। जब इस बारे में आरोपियों से संपर्क किया तब 40 हजार रुपये वापस किए। इसके बाद अब न तो रकम लौटा रहा है न ही नौकरी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें