फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का ख्ुुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 धरे
विज्ञापन

नोएडा। फर्जी वेबसाइट बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चला रहा था। दोनों ने बाकायदा सेक्टर-62 में दफ्तर खोल रखा था। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने दफ्तर में काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शकूरपुर, दिल्ली निवासी शक्ति कुमार और प्रताप विहार, गाजियाबाद निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से 21 मोबाइल, एक लैपटॉप, 12 डेस्कटॉप बरामद किए हैं। वहीं, संचालक व उसकी गर्लफ्रेंड फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि छपरा, बिहार निवासी चंदन व उसकी दोस्त प्रियंका ने मिलकर सेक्टर-62 के आइथम टावर में एक ऑफिस खोल रखा था। ये लोग फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को फोन कर लोन दिलाने का झांसा देते थे। आरोपी कई कंपनियों से डाटा चोरी करते थे और कॉलिंग के लिए युवक युवतियों को रखा था। ये कर्मचारी दक्षिणी, पश्चिमी व मध्य भारत के राज्यों के लोगों से फोन पर बात करते थे और आसान तरीके व सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा देते थे। लोगों को फंसाने के लिए दक्षिण भारत के कई जगहों पर विज्ञापन भी देते थे। जब लोग इनके झांसे में आ जाते थे तो उनसे लोन प्रोसेसिंग फीस, रजिस्ट्रेशन फीस व अन्य मदों में हजारों रुपये खाते में मंगा लेते थे। इसके बाद मोबाइल नंबर बदल लेते थे। इस तरह की कई शिकायतें एडीसीपी को मिली थीं। उन्हें शिमला, कोचीन समेत अन्य शहरों से पीड़ितों ने फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें