फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने पत्नी और सुरक्षाकर्मियों को पीटा, सोसायटी में लहराई पिस्टल, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित

Fri, 13 Nov 2020 10:49 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दरोगा का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हाइनिश सोसायटी में बुधवार देर रात एक दरोगा ने जमकर हंगामा किया। दरोगा पर नशे में पत्नी को पीटने और विरोध करने पर सुरक्षाकर्मियों से मारपीट व अभद्रता करने का आरोप है। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त ने आरोपी दरोगा विकास चौहान को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


फेज-3 थाने की पर्थला चौकी पर तैनात दरोगा विकास चौहान पंचशील हाइनिश सोसायटी में पत्नी के साथ रहता है। बुधवार रात करीब 12:30 बजे विकास पत्नी के साथ महागुन मार्ट जाने के लिए घर से निकला था। आरोप है कि सोसायटी के भीतर कार में सवार होते ही विकास ने पत्नी की पिटाई कर दी। 

सोसायटी में तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने महिला से मारपीट का विरोध किया। आरोप है कि इसपर दरोगा ने सुरक्षाकर्मी से मारपीट और अभद्रता की। अन्य सुरक्षाकर्मियों के आने पर पिस्टल निकालकर लहराई। इस घटना से सोसायटी निवासियों में दहशत व्याप्त है। 
विज्ञापन


पुलिस पहुंची, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं 
सोसायटी निवासियों का कहना है कि 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई थी। जिसके कुछ देर बाद ही मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे थे, लेकिन बगैर कार्रवाई किए पुलिसकर्मी वहां से लौट गए। आरोप है कि दरोगा का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। 

सोसायटी वासियों के मुताबिक घटना के दौरान दरोगा ने एक सुरक्षाकर्मी को बुरी तरह पीट दिया। सुरक्षाकर्मी को छुड़ाने पहुंचे उसके साथी से भी हाथापाई की। वायरल वीडियो में दरोगा पिस्टल निकालकर धमकी देता दिख रहा है। 

रात भर कार्रवाई नहीं, सुबह पहले लाइन हाजिर, फिर निलंबित
इस घटना के बाद रात भर कोई कार्रवाई नहीं की गई। निवासियों ने मौके पर बनाए गए घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद सुबह पुलिस ने पहले दरोगा के लाइन हाजिर होने और फिर निलंबित करने की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें