फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट दिलाने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-143 स्थित फ्लैट के सौदे में 79.65 लाख रुपये देने का दावा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 स्थित एक आवासीय फ्लैट की खरीद-फरोख्त के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर कासना कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दो नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

नोएडा सेक्टर-61 निवासी देवेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी महिला और उसके परिचित ने खुद को सेक्टर-143 के फ्लैट का मालिक बताते हुए उसे बेचने की पेशकश की। करीब 2.43 करोड़ रुपये में सौदा हुआ। आरोपियों ने बताया कि फ्लैट बैंक में गिरवी है। भुगतान के बाद मुक्त कराकर उनकी पत्नी के नाम पर रजिस्ट्री करा दी जाएगी। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने 79.65 लाख रुपये का भुगतान आरोपी को किया। फरवरी में शिकायतकर्ता की पत्नी का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इसी दौरान क्षेत्र में संपत्तियों के दाम बढ़ गए। इसके बाद आरोपियों ने फ्लैट देने से इन्कार कर दिया और कहा कि वह संपत्ति नहीं बेचेंगे। इसके बाद उन्होंने केवल 29.65 लाख रुपये ही वापस किए। दो मई की शाम शिकायतकर्ता अपनी ईकोटेक-6 कासना स्थित फैक्टरी पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद आरोपियों और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि रुपये वापस मांगना बंद नहीं किया तो उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य की हत्या करा देंगे। वहीं, कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें