फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सलारपुर गांव में प्लॉट दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


दिल्ली के द्वारका निवासी अरविंद कुमार ने कोर्ट में अर्जी दी है कि वह भवन निर्माण करने वाली कंपनी के निदेशक हैं। कंपनी ने 11 फरवरी 2025 को नोएडा के सलारपुर गांव में 15.32 लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था। आरोपी ने किसी और की जमीन का उन्हें बैनामा कर दिया। यही नहीं, एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी ने 25.52 लाख रुपये में भूखंड बेच दिया था। आरोप है कि यह प्लॉट वर्ष 1985 में दो लोगों से खरीदा गया था। वर्तमान में यह भूमि नोएडा प्राधिकरण के नाम पर दर्ज है। इसका मामला कोर्ट में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें