फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से 33 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से 33 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-65 की एक कंपनी ने धोखाधड़ी की है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-65 स्थित मैन पावर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी की सीमा सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि मेसर्स कात्यायनी इंटरनेशनल कंपनी प्रतिमा पाठक ने खोल रखी है। आरोप है कि प्रतिमा को कर्मचारी और मैन पावर की जरूरत थी। एजेंसी ने कंपनी को हाउस कीपिंग, सिक्योरिटी गार्ड और मैन पावर उपलब्ध करा दी। जिसके 33 लाख 39 हजार 280 रुपये भुगतान कंपनी को करने थे। लेकिन उन्होंने भुगतान ही नहीं किया। कई बार रकम मांगने के बावजूद रकम नहीं दी गई। जब इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें