फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में मांगा एयरपोर्ट प्रभावित किसानों के लिए चार गुना मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए जेवर में आयोजित महापंचायत में पहुंचे। महापंचायत में टिकैत ने एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के विभिन्न मुददों पर अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की सभी समस्याएं जल्द निपटाने को कहा। अब मंगलवार को यमुना प्राधिकरण में आला अधिकारियों के साथ किसानों की बैठक होगी। जिसमें राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। इससे पहले किसानों के एयरपोर्ट के काम को बंद कराए जाने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स के जवान एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते पर तैनात रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते राकेश टिकैत एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर साबोता इंटरचेंज पर आयोजित महापंचायत में भाग लेने पहुंचे। महापंचायत की अध्यक्षता उदयभान नंबरदार व संचालान ओमपाल सिंह तालान ने किया। महापंचायत में एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों से मुलाकात के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को खेती में सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देने का वादा कर चुकी है। जिसके बाद किसानों की ट्यूबवेलों पर बिजली के मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भोले भाले किसानों को समझाए कि बिजली के मीटर से यूनिट की गिनती करने के बाद किस हिसाब से किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। उन्होने कहां कि पड़ोसी राज्य हरियाणा में 15 रुपये किलोवाट के हिसाब से किसानों से चार्ज लिया जाता है जबकि यूपी में 175 रुपये प्रति किलोवाट का चार्ज वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बार केंद्र सरकार के इशारों पर कुछ अलग रास्ते चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यही हाल रहा तो किसान इस बार सर्दियों फिर लखनऊ का रुख कर सकते हैं। इस मौके पर महेंद्र सिंह चौरोली, राजपाल शर्मा, अजय प्रताप सिंह, राकेश नंबरदार, विजय अत्री, वरुण भवोकरा, ज्ञानी प्रधान आदि किसान मौजूद रहे।
सरकार से बातचीत के आधार पर चाहते हैं समझौता
राकेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन करने वाले किसानों पर लाठी और गोली चलाने के जमाने चले गए। हम सरकारों से बातचीत के आधार पर समझौते चाहते हैं। पहल यहां की सरकार को ही करनी होगी। आंदोलन में आए अधिकारियों की भाषा को ही किसान सरकार की भाषा मानते हैं। उन्होंने कहां कि किसान और अधिकारियों ने मिलकर 55 मिनट में लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के मामले में समझौता किया था। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी बातचीत के माध्यम से एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के मुद्दों को निपटना चाहते हैं तो वह इसी रास्ते इसके समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को यीडा कार्यालय में अधिकारियों से होगी वार्ता
महापंचायत में राकेश टिकैत के संबोधन के बाद अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह, ओएसडी नोएडा प्रसून द्विवेदी, ओएसडी ग्रेटर नोएडा सचिन कुमार सिंह, ओएसडी यमुना विकास प्राधिकरण शैलेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी रजनीकांत पांडे, एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने किसानों से मंच पर वार्ता की। जिसमें तय हुआ कि मंगलवार को राकेश टिकैत फिर आएंगे। इस बार वह यमुना प्राधिकरण में अधिकारियों के साथ वार्ता कर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों की सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास करेंगे।
यह है किसानों की मांगें
एयरपोर्ट प्रभावित किसान चार गुना मुआवजा, आबादी के बदले मिलने वाले आवासीय प्लांट, 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, किसानों के गांव जाने वाले बंद किए गए रास्ते को फिर से खोलने की मांग कर रहे हैं।
एयरपोर्ट का काम बंद कराने की सूचना पर चाक चौबंद रही सुरक्षा
महापंचायत में वक्ताओं ने किसानों की मांगें पूरी नहीं होने तक एयरपोर्ट का काम नहीं होने की बात कही। किसान एयरपोर्ट पर काम बंद कराने न पहुंच जाए इसकी आशंका देखते हुए जिले अधिकतर थाने की पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स व पीएसी को भी तैनात किया गया था। राकेश टिकैत के यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर बुलंदशहर मार्ग पर आते वक्त पुलिस फोर्स ने एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें