फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कीमती उपकरण चुराने टावर पर चढ़े चार चोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कीमती उपकरण चुराने टावर पर चढ़े चार चोरों को पकड़ा
विज्ञापन

नोएडा। मोबाइल टावरों से आरआरयू समेत अन्य कीमती उपकरण चुराने वाले चार चोरों को कोतवाली फेज-2 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उस वक्त चारों को पकड़ा जब ये लोग मोबाइल टावर पर चढ़कर चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

ईएनवीआई टेलीकॉम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में तकनीशियन गगन चौहान ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी कंपनी इंडस के टावरों की देखरेख का काम करती है। कंपनी का एक टावर नगला चरणदास गांव में सुमन देवी के मकान की छत पर लगा हुआ है। पिछले दिनों सूचना मिली कि इस साइट पर सेक्टर डाउन है। गगन ने जब जाकर चेक किया तो चार युवक टावर पर चढ़े हुए मिले। सभी ऊपर कीमती उपकरण चुराने चढ़े थे। गगन ने शोर मचा दिया तब आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर कंपनी के सिक्योरिटी अधिकारी संजय कुमार भी आ गए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके पास से चोरी के उपकरण भी बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अनुज, वसीम, शंकर और यशवीर के रूप में हुई है। यशवीर शाहपुर गांव का निवासी है। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें