फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कॉलेज से तार का बंडल चोरी करने वाले चार इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास बरामद किया चोरी का तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने निजी कॉलेज से वायर चोरी करने के आरोपी इलेक्ट्रीशियन समेत चार लोगों को रविवार को शारदा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मेरठ निवासी सुल्तान (30), आदिल (30) व दक्ष (19) व फरीदाबाद हरियाणा निवासी नसीम खान उर्फ शकील (40) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से कॉलेज से चोरी 40 बंडल वायर (बिलजी के तार) व घटना में प्रयुक्त कार बरामद बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस का कहना है कि बीते दिन कॉलेज प्रबंधन ने जांच के दौरान तार चोरी होने की जानकारी लगने पर कोतवाली में शिकायत की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि वारदात को कॉलेज में ही काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन ने अंजाम दिया है। आरोपी सुल्तान का आपराधिक इतिहास मिला है। उसके खिलाफ मेरठ के थाने में चोरी, आबकारी और आयुध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज थे। आरोपी चोरी के तार को बेचकर अपना खर्च चलाना चाहते थे। लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें