फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीए के छात्र को गोली मारने के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। विकास कुंज कॉलोनी में कुनाल को गोली मारने के आरोप में बॉर्डर थाने में पिता ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अस्पताल में भर्ती कुनाल का ऑपरेशन कर चिकित्सकों ने गोली निकाल ली है। गोली मारने वाले आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीमें दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में कुनाल के पिता सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा घर पर मौजूद था। उनके बेटे कुनाल को विपिन वर्मा, राहुल, अमन प्रजापति और अज्ञात ने फोन कर दुकान पर बुलाया। दुकान पर बुलाकर उसके साथ मारपीट की।
मारपीट के बाद कुनाल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद कुनाल घर पर भागकर आया। बोला कि मुझे गोली मार दी है। इसके बाद कुनाल को अस्पताल में भर्ती कराया था। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की हैं। परिजनों और कुनाल ने गोली मारने का कारण नहीं बताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही कारण का पता चलेगा। आरोपी के परिजन भी फरार हो गए है। जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि शुक्रवार रात विकास कुंज कॉलोनी में तीन युवकों ने कुनाल को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें