फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी की पैरामिलिट्री जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी, चार और गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़े गए चारों आरोपी - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) की पैरामिलिट्री जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी के मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पकड़े गए आरोपियों के स्थान पर लिखित परीक्षा किसी और ने दी थी। इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिलान के दौरान इसका खुलासा होने पर पंकज कुमार, राजकुमार सिंह, कपिल कुमार और सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीआईएसएफ शिविर में चल रहे शारीरिक परीक्षण में दो दिन पहले भी पांच आरोपियों को पकड़ने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन


भर्ती बोर्ड के पीठासीन अधिकारी सीनियर कमांडेंट निर्विकार सिंह ने ईकोटेक-3 थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को सीआईएसएफ केंद्र में एसएससी जीडी की कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक परीक्षा (परीक्षण) थी। लिखित परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण व इलेक्ट्रॉनिक डेटा मिलान किया जा रहा है। बुधवार को चार ऐसे अभ्यर्थी पकड़े गए जिनके अंगुठे के निशान बॉयोमेट्रिक डाटा से मेल नहीं खा रहे थे, वहीं कुछ के फोटो भी अलग-अलग थे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों ने चारों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इस मामले में भर्ती बोर्ड के पीठासीन अधिकारी ने तहरीर पर पहले पांच आरोपियों को केस दर्ज कर जेल भेजा गया था। बृहस्पतिवार को चार अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया है। - अनिता चौहान, ईकोटेक-3 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें