फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार महीने बीते अब तक नहीं पहुंचा गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित एसडीएस एनआरआई सोसाइटी में गंगाजल की सप्लाई नहीं होने से निवासियों को दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। निवासियों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से केवल भरोसा दिया जा रहा है। उसके अलावा कुछ भी काम जमीनी स्तर पर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सोसाइटी के एओए उपाध्यक्ष एसके निगम ने बताया कि सोसाइटी में पेय जल की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण निवासियों को अशुद्ध पानी का उपयोग करना पर रहा है। जिससे वह लगातार बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूजल के सहारे निवासी रह रहे हैं। वरिष्ठ प्रबंधक जल को जनवरी में समस्या से अवगत कराया गया था। चार महीने बीतने के बाद भी अब तक गंगाजल की सप्लाई शुरु नहीं हो पाई है। जबकि गंगा जल की लाइन सोसाइटी के नजदीक है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एक हजार से अधिक परिवार रहते हैं। हर परिवार को परेशानी हो रही है। उसके बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। प्राधिकरण के अधिकारी केवल पत्र- पत्र खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें