फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Encounter In Noida: पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

Tue, 27 Aug 2024 09:50 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

दिल्ली से सटे नोएडा में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इन बदमासों के पास से पुलिस ने 14 मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
नोएडा में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली फेस 3 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार आधी रात को गढ़ी गोल चक्कर के पास हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। इनके पास से लूट के 14 मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि कोतवाली फेस 3 पुलिस की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी तभी बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो तीन बदमाशों के पैर में गोली लग गई।

इन बदमाशों की पहचान छिजारसी निवासी धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह, चोटपुर  कॉलोनी निवासी पुरुषोत्तम मौर्य और विपिन शर्मा के रूप में हुई है। तीनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके साथी सुधीर गुप्ता को कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद पता चला यह बदमाश राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में राह चलते लोगों से मोबाइल स्नैचिंग करते थे। नोएडा दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी इनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें