थाना सिहानीगेट पुलिस ने वाहन चोरी व टावर के उपकरण चोरी की घटना कारित करने वाले चार अभियुक्त को
- फोटो : mathura
गाजियाबाद। सिहानीगेट पुलिस ने मोबाइल टावर उपकरण व वाहन चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक बाइक, भारी मात्रा में मोबाइल टावर के उपकरण व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम आमिर, अय्यूब व सलीमुद्दीन निवासी सैफपुर, थाना हस्तिनापुर, मेरठ और निखिल निवासी शाहपुर बटावली, बहसूमा, मेरठ बताए।
एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जो बाइक आरोपियों से बरामद हुई, उसको उन्होंने दादरी गौतमबुद्धनगर और मोबाइल टावर के डिवाइस आरोपियों ने राजस्थान से चोरी करने की बात कबूली। निखिल नाम के आरोपी पर हस्तिनापुर मेरठ के थाने में लूट का एक मुकदमा दर्ज होने की बात अभी तक सामने आई है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच चल रही है। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। उनको वहां से जेल भेज दिया गया।