फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर बनाए चार होल्डिंग प्वाइंट, अन्य जगह रुके तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
-छपरगढ़, सबोता, जेवर और अलावलपुर में तय किए गए पार्किंग स्थल
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर अनावश्यक रूप से खड़े होने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए चार स्थानों पर होल्डिंग जोन (पार्किंग स्थल) चिह्नित किए गए हैं। इन चारों स्थानों के अलावा किसी जगह वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि विभाग और यमुना प्राधिकरण के सहयोग से यह व्यवस्था लागू की गई है।
इसका उद्देश्य सड़क किनारे खड़े होने वाले मालवाहक वाहनों, बसों, ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराना है ताकि दुर्घटनाओं की आशंका को कम की जा सके।
विज्ञापन







कहां बने हैं होल्डिंग प्वाइंट्स
आगरा से नोएडा की ओर आने पर 16 किमी स्थित छपरगढ़, नोएडा से आगरा की ओर जाने पर 35 किमी पर सबोता गांव, 38.25 किमी पर जेवर के पास आगरा से नोएडा जाते वक्त, अलावलपुर में 39.25 किमी पर प्वाइंट बनाया है जो नोएडा से आगरा जाने वाले छोर पर है।
विज्ञापन


दुर्घटनाएं रोकने पर फोकस

अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। खासकर रात के समय यह खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में तय स्थानों पर ही वाहनों को रोकने की व्यवस्था से सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा। अधिकारियों ने चालकों से भी केवल चिह्नित होल्डिंग जोन में ही अपने वाहन खड़े करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें