फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रील बनाकर लौट रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई बाइक से लौट रहे थे दो नाबालिग समेत चारों, कार से टकराई बाइक, कार चालक गिरफ्तार, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। रील बनाकर एक ही बाइक से घर लौट रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गई। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा पुश्ता रोड पर सोमवार दोपहर हुए हादसे में जान गंवानों वालों में दो नाबालिग थे। चारों लखनावली से कुलेसरा स्थित घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए चारों को उपचार के लिए सेक्टर-39 जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चारों की पहचान संजय विहार काॅलोनी कुलेसरा निवासी सुमित (16), लवकुश (17), सुत्याना गांव निवासी मोनू ठाकुर (18) और हल्दौनी निवासी रिहान (18) के रूप में हुई है। चारों दोस्त सोमवार दोपहर करीब 1 बजे टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर वीडियो बनाने के लिए घर से निकले थे। बाइक मोनू ठाकुर की थी जो उसने कुछ दिन पहले ही खरीदी थी। बाइक मोनू चला रहा था। वहीं अन्य तीनों दोस्त पीछे बैठे थे। सभी पुश्ता रोड के अलावा अलग-अलग जगह पर इंस्टाग्राम के लिए बाइक के साथ रील बनाने के बाद घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दोपहर करीब 1:30 बजे लखनावली गांव से कुलेसरा पुश्ता रोड पर जाने के दौरान सिंगल रोड पर अचानक सामने से आ रही वैगनआर कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर के बल सड़क पर गिरने के बाद सभी के सिर, हाथ, पैर, कोहनी, मुंह, नाक में गंभीर रूप से चोट आई। हादसे में घायल एक युवक रोड किनारे गिर गया। आसपास रहने वाले लोगों के अलावा राहगीरों ने बाहर निकाला।सीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मामले में चालक निक्की त्यागी को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

जिला अस्पताल पहुंचे परिजन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी की डॉक्टर ने बताया कि चारों के शव लाए गए थे। सभी शव पुलिस को सौंप दिए गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान जिला अस्पताल की इमरजेंसी में काफी भीड़-भाड़ रही।

परिजन बोले, समय से मिलती मदद तो तीन की बच सकती थी जान
- सुमित बनाता था डिफेंडर नाम से रील
मोहम्मद बिलाल

ग्रेटर नोएडा। इंस्टाग्राम के लिए रील वीडियो बनाने निकले चार दोस्त मौत के मुंह में समा गए। हादसे ने जहां पूरे गांव को दहला दिया। परिजनों और दोस्तों का कहना है कि समय रहते एंबुलेंस और इलाज मिल जाता, तो शायद चार में से तीन की जान बचाई जा सकती थी। बचपन के दोस्त लक्ष्य प्रताप सिंह ने बताया कि सुमित कक्षा सातवीं, लवकुश कक्षा आठवीं का छात्र था। सुमित सोशल मीडिया पर डिफेंडर नाम से इंस्टाग्राम आईडी चलाता था। रील बनाना उसका शौक था। उसी शौक ने आखिरकार उसकी जान ले ली। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस करीब आधे घंटे बाद पहुंची। जब तक एंबुलेंस आई, तब तक सुमित ने दम तोड़ दिया था। हालांकि तीनों घायल सांस ले रहे थे। जल्दबाजी और लापरवाही में एंबुलेंस चालकों ने चारों को एक ही स्ट्रेचर पर डाल दिया। घायलों को पास के अस्पताल ले जाने की जगह करीब 15 किमी दूर सेक्टर-39 जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी कुलेसरा गांव के शिवम कहते हैं कि समय पर प्राथमिक इलाज मिलता, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। शिवम ने बताया कि सफेद वैगनआर ने सामने से ओवरटेक कर बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद गुस्साए लोग चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


गुस्से और गम में डूबा गांव
हादसे के बाद मृतकों के घरों में मातम पसरा है। जान गंवाने वाले चारों साधारण परिवारों से थे। मूलरूप से बिहार निवासी सुमित का परिवार नोएडा में मकान बनाकर बस गया था। लवकुश और बाकी दोस्त किराये के मकानों में रहते थे। उनके माता-पिता फैक्ट्रियों और कंपनियों में काम करते हैं। मोनू अपने परिवार की मदद के लिए लोडिंग-अनलोडिंग और छोटे-मोटे काम करता था। हादसे के बाद इन परिवारों का सहारा छिन गया है।
पुलिस बोली हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चारों ने हेलमेट पहना होता, तो सिर पर गंभीर चोटों से बचा जा सकता था। एसीपी बीएस वीर के अनुसार बाइक मोनू ही चला रहा था। आशंका है कि बारिश के मौसम में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। सुमित के घरवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है। आरोपी की बजरी रोहड़ी की दुकान है।
विज्ञापन



चालक पर लगाया टक्कर मारने का आरोप
पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से सितामढ़ी निवासी संतोष ने कहा कि बेटा लवकुश दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। कुलेसरा पुश्ता के परशुराम कॉलोनी के पास कार चालक निक्की त्यागी ने बाइक को टक्कर मार दी। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा-281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने), 106 (1) (लापरवाही या जल्दबाजी से किसी व्यक्ति की मृत्यु होने), 324 (4) (किसी संपत्ति को क्षति पहुंचाने) की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें