फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला समेत परिवार के चार सदस्यों को लाठी-डंडों से पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में पुरानी रंजिश में एक ही परिवार की महिला समेत चार लोगों को लाठी-डंडों और सरियों से पीटकर घायल कर दिया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे संदीप सिसोदिया का भाई भरत, भाभी रूबी, हिमांशु और भावना घर के सामने चक्की पर खड़े थे। इसी दौरान गांव के अभिषेक, राजा उर्फ राजनाथ और हरिओम ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू की। विरोध करने पर उन्होंने लाठी, डंडा, फरसा और सरियों से हमला कर दिया।
हमले में भरत गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल के भाई संदीप सिसोदिया ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें