फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाबालिग समेत चार बदमाश पकड़े, लूट के पैसे भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
6 अप्रैल को मीट व्यापारी से कार सवार बदमाशों ने की थी लूट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। जीटी रोड पर 6 अप्रैल मीट व्यापारी से नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम के 62 हजार की नकदी समेत चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों की पहचान दादरी के मेवों की चौपाल निवासी रिहान उर्फ नानू, कटहेरा रोड निवासी समर, नई आबादी निवासी सादान के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 6 अप्रैल को हुई लूट की घटना कबूल कर ली।
विज्ञापन


बता दें कि इस दिन सिकंदराबाद निवासी बाइक सवार मोहम्मद आरिफ को जीटी रोड पर ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। चाकू से हमला कर पीड़त से करीब एक लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की थी। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 62 हजार, तीन चाकू, घटना में प्रयुक्त ऑटो कार बरामद कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें