यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन बृहस्पतिवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आचार्य हरिओम शरण ने बाल कृष्ण लीला, गिरिराज महाराज , गिरिराज पर्वत, और 56 भोग का महत्व समेत अन्य कई कथाओं का वाचन किया। शाम को आयोजित आरती में पूरा वातावरण भक्ति गीतों से गूंज उठा।