फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिजन को बिना बताए लाल किला देखने गए चार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परिजन को बिना बताए दो पड़ोसियों के चार बच्चे लाल किला घूमने पहुंच गए। इससे चिंतित परिजनों ने सूरजपुर कोतवाली में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस बच्चों ने बच्चों की तलाश शुरू की ही थी कि वह घर लौट आए।
विज्ञापन

भनौता की झुग्गी झोपड़ी में दो परिवार रहते हैं। पीड़ित पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी 16 व 12 वर्षीया बेटियां और पड़ाेसी की 14 वर्षीया बेटी व 12 वर्षीय बेटा खेलने निकले थे। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर पुलिस से शिकायत की गई। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश में टीमें लगाईं गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच गई। इसी बीच बुधवार को चारों बच्चे लौट आए और बताया कि वे लाल किला घूमने गए थे और रात होने पर रेलवे स्टेशन पर सो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें