दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी एक्सटेंशन में मकान के सामने रैंप पर खड़े होने पर कार से टक्कर मारने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगा है। मारपीट में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी दीनानाथ यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की बीटा सेक्टर के सौरभ 12 मई को रात के 10:30 बजे रैंप पर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले विकास के जीजा मनीष ने उन्हें कार से टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने अज्ञात लोगों को बुला लिया व उनके स्टाफ हरीश व रिंकू और उनको लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मनीष व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।