फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रोहिंग्या मुसलमान सहित चार नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रोहिंग्या मुसलमान सहित चार नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

नूंह। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक रोहिंग्या मुसलमान भी है। अब संक्रमितों की कुल संख्या 118 हो गई है जबकि सक्रिय मामले 15 हैं। वहीं सोमवार को भी एक मरीज ठीक होकर अपने घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को संक्रमितों में एक नूंह सीएचसी में तैनात चपरासी, दूसरा मूलरूप से बर्मा निवासी रोहिंगया मुसलमान है, जोकि पिनगवां के सटकपुरी मीट कंपनी में कार्य करता था। वहीं ंदो मरीज पुन्हाना क्षेत्र में सामने आए है। जिले में कुल संख्या 118 हो गई है जबकि 103 मरीजों को ठीक हो गए हैं। जिले में अब तक 7764 लोगों को निगरानी में रखा गया है। जिनमें से 5006 लोगों का समय पूरा हो चुका है जबकि 2758 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 6801 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 6439 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 227 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उप सिविल सर्जन एवं कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद ने बताया कि बीते कई दिन से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह घर से जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकलें। संक्रमितों की संख्या का बढ़ना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें