फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा प्रत्याशियों समेत चार प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
- निवर्तमान विधायक राजेश नागर, पूर्व विधायक विपुल गोयल के अलावा बिट्टू बजरंगी भी चुनावी मैदान में कूदे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार सुबह को तिगांव विधानसभा से भाजपा से निवर्तमान विधायक राजेश नागर और फरीदाबाद विधानसभा से विपुल गोयल ने नामांकन भरा। नामांकन के दौरान दोनों प्रत्याशियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इसके अलावा नूंह दंगे के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी ने भी एनआईटी फरीदाबाद से नामांकन भरा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एनआईटी फरीदाबाद विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजकुमार ने रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा के समक्ष नामांकन किया है। सोमवार दोपहर तिगांव विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर राजेश नागर ने नामांकन किया। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी सतबीर मान के समक्ष नामांकन किया। इसके अलावा फरीदाबाद विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर विपुल गोयल ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी शिखा अंतिल के समक्ष नामांकन किया। दोनों ही नेताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इसके अलावा बड़खल विधानसभा से बुलंद भारत पार्टी से प्रेम चंद गौड़ ने रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी अमित मान के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें