फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लिफ्ट व लावारिस कुत्तों से परेशान बच्चे, धरना देकर मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:-
विज्ञापन


लिफ्ट व लावारिस कुत्तों से परेशान बच्चे, धरना देकर मांगी सुरक्षा
-आरोप है कि आए दिन लिफ्ट में फंसने की हो रही घटना, कई बार छूट जाती है स्कूल बस, लावारिस कुत्तों ने खेलना कराया बंद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क के बच्चों ने सोमवार देर शाम क्लब हाउस के बाहर करीब एक घंटे तक धरना दिया। बच्चे लावारिस कुत्तों और लिफ्ट अटकने की घटनाओं से परेशान हैं। आरोप है कि लिफ्ट में फंसने के कारण कई बार बस भी छूट चुकी है। बार-बार शिकायत के बाद भी एओए समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित होने की भी समस्या है। दो दिन पहले दो टावर में रात भर बिजली नहीं रही थी। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब एक हजार परिवार रहते हैं। लावारिस कुत्तों से सबसे अधिक बच्चों को परेशानी हो रही है। बच्चे अकेले नहीं घूम सकते हैं। रविवार शाम भी एक बच्चा अकेला घूम रहा था तभी लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया, लेकिन तभी आसपास खड़े बच्चों ने कुत्ते को भगा दिया। डर के कारण बच्चा खेलने की जगह वापस टावर में चला गया। वहीं, लिफ्ट में फंसने की घटना भी लगातार हो रही हैं। आए दिन बच्चे भी लिफ्ट में फंस रहे हैं। इस कारण कई बार बच्चों की स्कूल बस भी छूट गई। वहीं, सोसाइटी में बिजली आपूर्ति भी ठीक नहीं है। शुक्रवार और शनिवार रात टावर बी व ई क्लस्टर में रात भर बिजली नहीं रही थी। एओए ने जनरेटर से भी पावर बैकअप नहीं दिया। दोनों टावर के निवासी रात भर सो नहीं सके। एओए से जवाब मांगा गया तो बताया गया कि इलेक्टि्रक फॉल्ट के कारण ऐसा हुआ है। परेशान होकर बच्चों ने धरना देने का फैसला लिया। सोमवार की शाम छह से 7 बजे के बीच सोसाइटी के 50 से अधिक बच्चों ने समस्याओं को लेकर क्लब हाउस के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया। बच्चों के साथ-साथ निवासियों ने एओए पर लापरवाही और काम नहीं करने के आरोप लगाए हैं।
5 मिनट लिफ्ट में फंसने रहे मां-बेटे

आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी के टावर ए-5 निवासी विनीत वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी बेटे को छोड़ने सोसाइटी के गेट तक जा रही थीं। 13वीं मंजिल से दोनों ने लिफ्ट ली। जब लिफ्ट 11वीं मंजिल पर पहुंचीं तो अचानक बिजली चली गई। दोनों करीब 5 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। अलार्म नहीं था। मोबाइल भी काम नहीं कर रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी। तभी अचानक बिजली आ गई। उसके बाद लिफ्ट चौथी मंजिल पर जाकर रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एओए को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं
पिछले माह सोसाइटी के निवासियों ने जीबीएम बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव लाकर एओए को भंग कर दिया था। इसकी सूचना कोर्ट रिसीवर को दी थी, लेकिन अभी कोर्ट रिसीवर की तरफ से सोसाइटी में इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में अभी एओए को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें