जेवर(संवाद)। जेवर कोतवाली में दयौरार गांव निवासी एक युवक ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
दयौरार निवासी संदीप कुमार ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि 8 जुलाई की रात करीब नौ बजे वो अपने दोस्त विक्रम के साथ थोरा गांव से दवाई लेकर वापस लौट रहे थे। वो जब दयौरार गांव के टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो गांव के ही चिंटू, मोती, रितिक और दीपक ने उनको रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसमें दोनों को चोटें आईं हैं। उसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।