फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान की पिटाई के आरोपी बर्फ प्लांट मालिक समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान की पिटाई के आरोपी बर्फ प्लांट मालिक समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने किसान की पिटाई के आरोपी बर्फ प्लांट मालिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बंदूक, कारतूस, पांच बाइक, एक स्कूटी, डंडे और स्कॉर्पियो कार बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि बुधवार को सूचना मिली कि गांव अमरपुर में सरकारी ट्यूबवेल पर मारपीट हो रही है। जांच में पता चला कि गांव दादूपुर निवासी सुनील और अनिल का अमरपुर में बर्फ का प्लांट है। इस प्लांट की बिजली सप्लाई गांव के ट्रांसफार्मर से होती है, जिससे ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था। इसी बात पर गांव के ही बुजुर्ग किसान बिरजू ने आपत्ति जताई थी। आरोप है कि बिरजू के विरोध करने पर प्लांट मालिक सुनील और उसके साथियों ने अपने साथियों को बुलाया लिया और पीड़ित के साथ मारपीट की। पुलिस ने दादूपुर के हरीश, धर्मेन्द्र, सुनील व सचिन को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास, एससी/एसटी एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें