यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बृहस्पतिवार को सफाई अभियान चलाया गया। परिसर में उगी बड़ी–बड़ी झाड़ियों को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया गया। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिली। कानीगढ़ी रोड स्थित सीएचसी आए स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई की स्थिति दयनीय थी। परिसर में झाड़ियों के उग आने से न केवल गंदगी फैल रही थी, बल्कि यह मच्छरों और अन्य कीड़ों का भी घर बन गया था जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था।