फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला बीएलओ से मारपीट व अभद्रता करने वाले चार गिरफ्तार

Sat, 29 Nov 2025 02:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व पुलिसकर्मियों की माैजूदगी में किया गया एसआईआर का काम।
विज्ञापन
नगराम। सलेमपुर अचाका गांव में बीएलओ अंजना यादव व इंचार्ज अध्यापक भास्कर चंद्र मिश्र से अभद्रता, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को सलेमपुर अचाका बूथ संख्या 371 पर पुलिस की मौजूदगी में एसआईआर का काम किया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में शिक्षामित्र अंजना यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों रामदीन, देशराज, हेमराज और रामसहाय को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। तहसील मोहनलालगंज के बूथ संख्या 371 पर पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ शिक्षा मित्र अंजना यादव की ड्यूटी लगाई गई है। मतदाताओं से फार्म भरवाने के बाद उनकी फीडिंग का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय गांव के रामदीन, देशराज, हेमराज, रामसहाय व कुछ महिलाओं ने अंजना यादव से अभद्रता कर हंगामा करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे इंचार्ज अध्यापक भास्कर चंद्र मिश्र को कमरे से घसीट कर बाहर खींच ले गए थे और स्कूल के गेट पर ताला लगाकर सभी को बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी व पुलिसकर्मियों की माैजूदगी में किया गया एसआईआर का काम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें