नारनौल। एंबुलेंस तोड़ने के मामले में थाना शहर पुलिस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान भोड़ी के दीपक, खारीवाड़ा के दीपक, सागरपुर के मनीष और मांढण राजस्थान के रितीश के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बोलेरो और फरसा बरामद किया है। मोहल्ला कैलाश नगर के मुंशीराम ने शिकायत दी थी।
कि रेनबो हॉस्पिटल के सामने उसने चाय की दुकान कर रखी है। उसके पास 3 एंबुलेंस गाड़ियां हैं, जिनकी देखरेख उसका लड़का करता है। 28 सितंबर को एक एम्बुलेंस चाय की दुकान के सामने खड़ी थी व दूसरी हॉस्पिटल के पास खड़ी थी।
उसने बताया कि उसके लडके कृष्ण के साथ भोडी के दीपक की पैसे के मामले मे आपसी रंजीश चल रही है। जिसके चलते लगभग साढ़े 5 बजे के आसपास एक बुलेरो गाड़ी महावीर चौक की तरफ से आई। उसमें से चार पांच लड़के उतरे और एंबुलेंस को तोड़ने लगे। एम्बुलेंस गाड़ियों के शीशे तोड़कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।