फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सिलोखरा तालाब में लगेंगे फव्वारे, छोड़ी जाएंगी मछलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- एनजीटी के आदेश के बाद जीएमडीए दोबारा से करा रहा जीर्णोद्धार, 27 सितंबर को होनी है सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सिलोखरा गांव के जोहड़ (तालाब) का जीर्णोद्धार कार्य पांच सितंबर तक पूरा कराने का दावा कर रहा है। तालाब में पानी भरने के बाद मछलियां छोड़ी जाएंगी और फव्वारे लगाए जाएंगे। इस मामले में 27 सितंबर को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सुनवाई होनी है। बता दें कि एक याचिका की सुनवाई के दौरान एनजीटी ने जीएमडीए को 27 सितंबर से पहले कार्य पूरा करने का आदेश दिया है।
साउथ सिटी-1 निवासी ब्रिगेडियर परमजीत सिंह ने साल 2022 में एनजीटी में एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था 30 साल पहले सिलोखरा गांव में जोहड़ था। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने जोहड़ की जमीन का अधिग्रहण कर मलबे और मिट्टी से भर दिया। बाद में यह जमीन जीएमडीए को ट्रांसफर कर दी गई। जीएमडीए ने कार्ययोजना बनाकर जोहड़ का विकास एक निजी कंपनी के सीएसआर के तहत करा दिया था। लोगों ने सुनवाई के दौरान एनजीटी को बताया था कि जोहड़ विकसित करने से पहले नक्शे में जीएमडीए ने बदलाव कर दिया जिसकी मंजूरी एनजीटी से नहीं ली गई। इसको लेकर एनजीटी ने जीएमडीए, एचएसवीपी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बातें कहीं।
विज्ञापन

एनजीटी ने 27 सितंबर से पहले काम पूरा करने का आदेश दिया। जीएमडीए के अनुसार जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूरा हो गया है। तालाब के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक का निर्माण कराया गया है। जल्द ही पौधे लगाए जाएंगे। जीएमडीए के अनुसार ठेकेदार को पांच सितंबर तक सभी कार्य कराने को कहा गया है। 20 सितंबर को जीएमडीए अपनी रिपोर्ट एनजीटी में दाखिल करेगा।
विज्ञापन

शोधित पानी आएगा तालाब में
तालाब में सीवर शोधित पानी को भरा जाएगा। इसके लिए सिग्नेचर टावर से तालाब तक पानी की लाइन डाली जा चुकी है। जीएमडीए तालाब में चार-पांच फव्वारे लगाने जा रहा है ताकि पानी साफ बना रहे। दूसरी ओर तालाब में अलग-अलग प्रकार की मछलियां छोड़ी जाएंगी। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि सिलोखरा तालाब एक मॉडल तालाब होगा। भविष्य में इसी तर्ज पर तालाबों को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें