फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी रक्षा दल का संस्थापक पूछताछ के लिए तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (जेपी शर्मा)। बिना अनुमति कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में नामजद किए गए संगठन नारी रक्षा दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गाजियाबाद निवासी सोनू तोमर भारतीय को पुलिस ने पक्ष रखने व जांच के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

जायडस कैडिला दवा कंपनी और गाजियाबाद के फ्लोरिस अस्पताल के प्रतिनिधियों ने लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए संगठन को आधार बनाया था। वहीं, गोपाल पैथोलॉजी लैब से भी संगठन के पदाधिकारी ने ही संपर्क किया था। सोनू का कहना है कि दवा कंपनी और अस्पताल के प्रतिनिधि ने कहा था कि वैक्सीन का लोगों में डर में है। अभी वैक्सीन आम जन तक नहीं पहुंच पा रही है। इन दोनों काम में मदद के नाम पर उनके संगठन से मदद मांगी थी।
पुलिस के अनुसार, गोपाल पैथ लैब पर वैक्सीन ट्रायल के दौरान एक बैनर लगा था। इस पर लिखा गया था ‘नारी रक्षा दल’ के सौजन्य से गोपाल पैथ लैब द्वारा फ्री कोरोना वैक्सीन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी कारण नारी रक्षा दल संगठन को भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने सोनू तोमर से संपर्क कर बृहस्पतिवार को दादरी कोतवाली बुलाया। सोनू ने बताया कि पुलिस ने उनसे संपर्क किया था, लेकिन वह एक मामले में मुजफ्फरनगर में होने से दादरी कोतवाली नहीं पहुंच पाए, लेकिन उन्होंने अपने अधिवक्ता को दादरी कोतवाली अपना पक्ष रखने को भेजा है।
एक सप्ताह पहले किया संपर्क, अनुमति का किया दावा
सोनू ने बताया कि एक सप्ताह पहले दवा कंपनी और अस्पताल से जुड़े व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया था। कहा गया था कि आपका संगठन समाज सेवा करता है। कोरोना वैक्सीन लगवाने में अभी लोग डर रहे हैं और उनका डर निकालने को संगठन के कार्यकर्ता काउंसलिंग कर सकते हैं। अनुमति के संबंध मेें पूछताछ करने पर उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप से कुछ लेटर भेजकर कहा गया कि उन्होंने सारा इंतजाम किया हुआ है। सोनू ने कहा कि उनके संगठन के नाम का दुरुपयोग किया गया है इसलिए वह मानहानि का दावा करेंगे।
वैक्सीन बॉक्स में रखी बर्फ पिघल गई थी
दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि वैक्सीन को जिस थर्माकोल बॉक्स में रखा गया था। उसमें रखी बर्फ पिघली हुई थी। जबकि वैक्सीन के लेबल क्लेम के अनुसार वैक्सीन की स्टोरेज कंडीशन 2.8 डिग्री पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें