फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फॉर्चून वॉरियर्स ने जेपीएल का खिताब जीता

Thu, 22 Oct 2026 07:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली गेंद पर विकेट गिरने के बाद भी फॉर्चून वॉरियर्स ने हासिल की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे जेवर प्रीमियर लीग (जेपीएल) के फाइनल में फॉर्चून वॉरियर्स ने इंडियन इनविंसिबल्स को पांच विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बुधवार देर रात खेले गए मुकाबले में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन इनविंसिबल्स की टीम 15 ओवर भी नहीं खेल सकी और 108 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फॉर्चून वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर टीम ने पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि, खिलाड़ियों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी करने वाले फैमू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह सेंगर ने विजेता टीम को 2.51 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। उपविजेता इंडियन इनविंसिबल्स को 1.21 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली। तीसरे स्थान पर रही विक्रांता मोटर्स को 71 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें