रबूपुरा (संवाद)। करवाचौथ व्रत को लेकर कस्बे के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। खरीदारी के लिए महिलाएं बाजारों में पहुंच रही हैं। बाजारों में करवा, व्रत कथा और चित्रों की जमकर खरीदारी हो रही है। पूजन सामग्री और शृंगार की वस्तुओं की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को कस्बे के मुख्य बाजार और नया बाजार में दिनभर महिलाओं की भीड़ रही।