फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व विधायक विमला बाथम ने महिलाओं के हक की रखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पूर्व विधायक विमला बाथम ने महिलाओं के हक की रखी बात

नोएडा। महिला उद्यमी संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश से मुलाकात कर महिला उद्यमियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को उनके सामने रखा। संस्था की ओर से महिलाओं को उद्योग और स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कई नीतिगत सुझाव दिए गए।
विज्ञापन


पूर्व विधायक विमला बाथम ने कहा, शहर में महिला उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए औद्योगिक भूखंडों की कीमतें नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही महिला उद्यमियों को प्राथमिकता के आधार पर औद्योगिक प्लॉट आवंटित किए जाएं। उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए डिस्प्ले सेंटर और कमर्शियल स्थान उपलब्ध कराए जाएं। प्रतिनिधिमंडल ने सफलतापूर्वक फैक्ट्री संचालित कर रहीं महिला उद्यमियों के लिए आवासीय योजना दोबारा शुरू करने की भी मांग रखी। इसके अलावा प्राधिकरण के प्रशासनिक निर्णयों में महिला उद्यमी संस्था की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संस्था ने औद्योगिक क्षेत्रों में नो पावर कट जोन को पूरी तरह लागू कर 24 घंटे बिजली आपूर्ति और श्रमिकों के लिए सस्ते आवास बनाने की मांग भी उठाई। वंदना शर्मा, कविता त्यागी, दीपिका नारायण, नीलिमा दुबे और तूलिका कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें