फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूर्व मंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति से दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में हरीश चंद्र भाटी ने निजी कारणों से सक्रिय भागीदारी में असमर्थता जताई
विज्ञापन

सक्रिय राजनीति से भी संन्यास लेने की बात कही

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पिछले दिनों भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में शामिल किए गए पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी ने इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को दिए इस्तीफा संंबंधी पत्र में उन्होंने फैसले का कारण बढ़ती उम्र और पारिवारिक कारण बताया है। वहीं, गुर्जर समाज को लोकतंत्र की राजनीति सहित सभी चार स्तंभों में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संघर्ष शुरू करने की बात कह उन्होंने अलग ही संकेत दिए हैं।
ग्रेटर नोएडा निवासी पूर्व मंत्री ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में नामित करने पर संगठन का आभारी जताया। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व बड़े पुत्र आशीष भाटी का डेंगू से निधन हो गया था। खुद की आयु भी 75 से अधिक हो चुकी है। ऐसे में पद पर सक्रिय रूप से कार्य करना मुश्किल हो गया है। इस्तीफे से उन्होंने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से भी दूरी बनाए के संकेत दिए हैं। सक्रिय राजनीति से भी संन्यास लेने की बात उन्होंने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी राज्य में गुर्जर समाज से कैबिनेट मंत्री नहीं
इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि उनके पास अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके जरिये वह गुर्जर समाज को राजनीति, ब्यूरोक्रेसी व अन्य महत्वपूर्ण स्तंभों में प्रतिनिधित्व दिलाने का संघर्ष कर रहे हैं। 27 अक्तूबर की जनसभा के बाद अब 26 दिसंबर को लखनऊ चलो की अपील भी की गई है। इस दौरान शिक्षा व नौकरी में गुर्जर समाज के बच्चों को जरूरी आरक्षण देने की मांग रखी जाएगी। सभी राजनैतिक दलों से समाज के मुद्दों पर वार्ताएं होनी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में गुर्जर समाज के नेताओं को कैबिनेट मंत्री या राज्यपाल नहीं बनाया गया। जहां प्रतिनिधित्व है, वहां भी राज्यमंत्री से अधिक कद नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें