फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भाजपा के पूर्व एमएलसी सहित छह पर धोधाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट। भाजपा के पूर्व एमएलसी श्याम सिंह सहित छह के खिलाफ पिपरी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। चचेरे भाई ने उन पर मुर्धवा स्थित पद्मिनी होटल और एक पेट्रोल पंप को लेकर फर्जीवाड़े कर हड़पने का आरोप लगाया है। एडीजी वाराणसी के निर्देश पर पिपरी पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर कोतवाली क्षेत्र के फतहां निवासी विजयशंकर सिंह का आरोप है कि मुर्धवा में 5 बीघा 11 विस्वा 6 धूर जमीन पर पद्मिनी होटल संचालित है। इसमें वह सह खातेदार था लेकिन श्याम सिंह, गीता सिंह, अशोक सिंह, अनीता सिंह, सत्यम सिंह ने राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से धोखाधड़ी कर जमीन पर से उसका नाम कटवा दिया। दावा किया कि जमीन और पद्मिनी होटल दोनों में बराबर की हिस्सेदारी थी।
उपरोक्त लोग जो वर्तमान में कैवल्यधाम कालोनी दुर्गाकुंड वाराणसी में रह रहे हैं, मिलकर उनकी हिस्सेदारी हड़प ली।कुछ दिन पूर्व वह किसी काम से दुद्धी तहसील गया तब इसकी जानकारी ली। लालता सिंह एंड संस के नाम से मुर्धवा में स्थापित पेट्रोल पंप को भी धोखाधड़ी कर हड़पने का आरोप लगाया है। दावा किया कि इसमें दयाशंकर सिंह, गिरजा शंकर सिंह और सभापति सिंह तीन पार्टनर थे, लेकिन रामनगीना सिंह ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय की मिलीभगत से उसके पिता का नाम गायब कर अपना नाम चढ़वा लिया। नौ दिसंबर 2016 को रामनगीना की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी पत्नी गीता सिंह, बेटे अशोक की पत्नी नेहा जैन ने षडयंत्र कर उसे अपने नाम करवा लिया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सच्चाई की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्रार्थना पत्र में कई तथ्य छिपाए गए हैं। जिस समय धोधाखड़ी की घटना बताई जा रही है, तब होटल बना ही नहीं था। इसी तरह जिन्हें आरोपी बताया गया है उनमें कई नाम ऐसे हैं जिनका उस समय जन्म ही नहीं हुआ था या उम्र काफी कम थी। बहुत पहले बंटवारा भी हो चुका है। बोर्ड आफ रेवेन्यू में चल रही सुनवाई भी अंतिम चरण में है। आने वाले निर्णय को लटकाया जा सके इसीलिए झूठे तथ्यों पर यह एफआईआर दर्ज कराई गई है। - श्याम सिंह, पूर्व एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें