फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा में बदलेगा उत्तर पुस्तिका का स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
-2027 की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में दो की जगह होगा एक मुख्य कवर, कॉपी का रंग भी बदलेगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर


ग्रेटर नोएडा। यूपी बोर्ड की 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के स्वरूप में बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड ने दो मुख्य कवर वाली व्यवस्था खत्म कर अब उत्तर पुस्तिका में केवल एक मुख्य कवर रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही कॉपी का रंग भी बदला जाएगा। नए रंग की जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है।



जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि वर्ष 2026 की परीक्षा में लाल रंग की उत्तर पुस्तिका इस्तेमाल की गई थी। इसमें दो मुख्य कवर थे। पहले कवर पर परीक्षार्थी को रोल नंबर समेत अन्य जरूरी विवरण भरना होता था, जबकि दूसरे कवर पर मूल्यांकन के बाद परीक्षक अंक दर्ज करते थे। ऑनलाइन मूल्यांकन की तैयारियों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई थी। अब बोर्ड ने इसे बदलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




हाईस्कूल में छह, इंटर में पांच कॉपियांः वर्ष 2027 की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। हाईस्कूल के प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए छह और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी के लिए पांच उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका के रूप में करीब 10 प्रतिशत परीक्षार्थियों के लिए बी कॉपी भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन




रंग से होगी कॉपियों की अलग पहचानः उत्तर पुस्तिकाओं का रंग बदलने से हर परीक्षा में कॉपियों की पहचान और प्रबंधन में सुविधा होती है। वर्ष 2026 में लाल रंग की कॉपी इस्तेमाल हुई थी, जबकि 2027 में नया रंग निर्धारित किया गया है। हालांकि बोर्ड ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। परीक्षार्थियों के लिए मुख्य बदलाव दो की जगह एक कवर का होगा। रोल नंबर और अन्य विवरण भरने की प्रक्रिया बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ही रहेगी। यानी उत्तर पुस्तिका का स्वरूप बदलेगा, लेकिन परीक्षा देने और उत्तर लिखने की मूल प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें