फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अजगर के हमले में वनकर्मी जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अजगर ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। हमले में वनकर्मी का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल वनकर्मी को लक्सर के निजी अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन




मंगलवार को लक्सर क्षेत्र के लालपुर गांव के रास्ते में एक विशालकाय अजगर नजर आने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी थी। विभाग की क्यूआरटी ने इससे कुछ देर पहले ही रायपुर गांव में 15 फीट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया था। लालपुर गांव में अजगर की सूचना पर क्यूआरटी में शामिल वनकर्मी गुरजंट सिंह, सुमित सैनी और शिवकुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि वनकर्मी अजगर को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी अजगर ने उनपर हमला कर दिया। हमले में विभाग के संविदाकर्मी गुरजंट सिंह का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल होने के बावजूद गुरजंट सिंह और उनके साथियों ने अजगर को नहीं छोड़ा। अजगर को रेस्क्यू कर लिया गया। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। वहीं, जख्मी हालत में गुरजंट सिंह को लक्सर स्थित निजी अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन




वनकर्मी 500 से अधिक वन्य जीवों का कर चुके हैं रेस्क्यू



गुरजंट सिंह 2021 से संविदा पर विभाग में तैनात हैं। उन्हें मगरमच्छ, सांप और अजगर आदि के पकड़ने में महारत हासिल है। बीते एक साल में ही विभाग की क्यूआरटी ( क्विक रिस्पांस टीम ) में शामिल गुरजंट सिंह ने 500 से अधिक वन्य जीवों को रेस्क्यू किया है। इनमें 400 से अधिक सांप, मगरमच्छ और अजगर शामिल हैं। उत्कृष्ट कार्य के लिए पिछले दिनों उच्चाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अजगर ने वनकर्मी के हाथ पर डंस लिया था। सामान्य तौर पर अजगर विषैले नहीं होते हैं। वनकर्मी का स्वास्थ्य सामान्य है। उन्हें एहतियातन जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। -शैलेंद्र सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें