फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वन विभाग 31.65 हेक्टेयर में लगाएगा 1.20 लाख पौधे, तैयारी पूरी, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से सात जुलाई के बीच पौधरोपण होने की संभावना, खोदे जा चुके हैं गड्ढे
विज्ञापन

8.11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है अन्य विभागों को

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दो-तीन दिन तक लगातार बारिश हुई तो वन विभाग पौधरोपण शुरू कर देगा। उम्मीद है कि एक से सात जुलाई के बीच पौधरोपण किया जाएगा। शासन से इस बार वन व अन्य विभागों को 9.31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं।
विज्ञापन


डीएफओ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में हर साल बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाता है। इस बार वन विभाग 35.67 हेक्टेयर जमीन को पौधरोपण के लिए चिह्नित किया है। शासन ने वन विभाग को 1,20,100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। अन्य विभागों को 8,11,420 का लक्ष्य मिला है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की वर्ष 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक जिले के वन क्षेत्र में 2.77 किलोमीटर की वृद्धि हुई है। वर्ष 2021 में नोएडा में वन क्षेत्र 20 वर्ग किलोमीटर था जो 2023 में बढ़कर 22.77 वर्ग किमी हो गया।
विज्ञापन


वन विभाग की ओर से तीन साल में लगाए गए पौधे

वर्ष - लक्ष्य - प्रगति
2022-23 - 380142 - 392787

2023-24 - 109000 - 182325
2024-25 - 170094 - 234394

कुल योग - 809,506
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें