फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईडी दिखाने की बात पर भड़के विदेशी किरायेदार, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
22डी सोसाइटी में सुरक्षाकर्मियों ने प्रवेश के दौरान मांगी थी आईडी
विज्ञापन

यमुना सिटी (संवाद)। 22डी सोसाइटी में सोमवार शाम को प्रवेश के दौरान विदेशी किरायेदारों की सुरक्षा जांच को लेकर विवाद हो गया। सोसाइटी के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने जब पहचान पत्र और दस्तावेज दिखाने का अनुरोध किया, तब विदेशी नागरिकों ने मना कर दिया। इसके बाद सोसाइटी के गेट पर काफी देर तक हंगामा हुआ। हालांकि अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सेक्टर 22डी वेलफेयर एसोसिएशन पिछले काफी समय से सोसाइटी में किरायेदार सत्यापन को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है। एसोसिएशन की ओर से सभी फ्लैट मालिकों से अपील की जा रही है कि बिना पुलिस सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज की जांच के किसी भी व्यक्ति को फ्लैट किराये पर न दें। वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी में बिना जानकारी के रहने वाले विदेशी मेहमानों के कारण लगातार असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस से सख्ती के साथ सत्यापन कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में पुलिस चौकी बनाने के लिए भी प्राधिकरण को मांग भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें