फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से आए नशा बेचने: एक करोड़ की ड्रग्स पकड़ी, मेट्रो स्टेशन के पास से विदेशी महिला समेत युवक गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 06:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ड्रग्स बेचने के आरोप में एक विदेशी युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 920 ग्राम मादक पदार्थ और एक दिल्ली नंबर की स्कूटी बरामद हुई है।
विज्ञापन
एक करोड़ की ड्रग्स के साथ विदेशी युवती व युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉलेज पार्क थाना पुलिस और एएनटीएफ की आगरा यूनिट ने ड्रग्स बेचने के आरोप में विदेशी युवती और युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली से ड्रग्स बेचने ग्रेटर नोएडा आए थे। उनके पास से 920 ग्राम मादक पदार्थ और दिल्ली नंबर की एक स्कूटी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:15 बजे नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान अफ्रीका के अक्रा घाना निवासी सुलोर और उज्बेकिस्तान की बुखारा सिटी निवासी लायलो शार्जय के रूप में हुई है।

सुलोर इस समय दिल्ली महरौली में शुभम अपार्टमेंट गांधी स्टूडियो के सामने लेक व्यू अपार्टमेंट के बराबर में रहता है। जबकि लायलो ओल्ड छतरपुर एन्क्लेव फेज-2 के मकान सी-110 में रहती है। साथ ही लखनऊ के हजरतगंज में ओमेक्स न्यू हजरतगंज में भी एक फ्लैट लिया हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दिल्ली के किसी इलाके में कलिस्टो नाम का युवक ड्रग्स तैयार करता है। वो गिरफ्तार आरोपियों के माध्यम से एनसीआर और नोएडा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में ड्रग्स की बिक्री कराता है। पुलिस ने दावा किया है कि कलिस्टो को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें