- जमीन आवंटन पर सहमति, विप्रो जीई और डिस्पोसेफ जैसी कंपनियां इच्छुक
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी के मेडिकल डिवाइस पार्क में विप्रो जीई, डिस्पोसेफ और इलैक्टा जैसी कंपनियों ने निवेश के लिए इच्छा जताई है। यीडा के अधिकारियों ने दुबई में आयोजित डब्ल्यूएचएक्स-2026 में कंपनियों से योजना साझा की थी। हेल्थ सेक्टर में दुनिया के सबसे बड़े एक्सपो में डब्ल्यूएचएक्स-2026 शामिल है।
प्रदेश सरकार से विशेष सचिव (उद्योग) चंद्र विजय सिंह, केंद्र सरकार के निदेशक (फार्मास्युटिकल्स) हितेंद्र साहू, एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर मेडिकल डिवाइस के कार्यकारी निदेशक प्रवीण कुमार मित्तल ने बताया कि एक्सपो के दौरान इन कंपनियों को मेडिकल डिवाइस पार्क में विकसित सुविधाओं की जानकारी दी गई। आस्का लैब बनाने के लिए एक्यूप्रेक और टीयूवी एसयूडी से बातचीत हुई है। इसके लिए एक्यूप्रेक के प्रतिनिधि फरवरी के अंत में यमुना सिटी का दौरा करेंगे। इसे विकसित करने के लिए कंपनी करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है।
वहीं, अधिकारियों के मुताबिक, डिस्पोसेफ ने भी निवेश के लिए सहमति जताई है। इसके लिए कंपनी को निवेश मित्र पोर्टल के जरिए जमीन आवंटन के लिए आवेदन करने को कहा गया है। करीब 10 एकड़ जमीन की जरूरत कंपनी को होगी।
इसी तरह प्रमुख भारतीय निर्यातक कंपनी पॉलीमेडिक्योर अपनी यूनिट शुरू करेगी। कुसुम हेल्थकेयर ने यूक्रेन और कॉमनवेल्थ देशों को निर्यात के लिए एक मेडिकल डिवाइस प्लांट लगाने में दिलचस्पी दिखाई है। अधिकारियों ने कहा कि इन कंपनियों के यमुना सिटी आने से बेहतर ईको सिस्टम विकसित होगा।