फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 20 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। जिले में सस्ते गल्ले की दुकानों पर अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 जुलाई से 10 अगस्त तक खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। दुकानों पर सवेरे 6 बजे से सायं 9 बजे तक ई-पॉस मशीन से आधार प्रमाणीकरण होने के बाद ही खाद्यान्न मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने बताया कि अगस्त माह का अंत्योदय कार्डधारकों को खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त के बीच किया जाएगा। इस अवधि में सवेरे 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण के बाद दिया जाएगा। सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न में गेहूं, चावल का वितरण निःशुल्क किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं एवं 21 किलो चावल एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कार्ड में सम्मिलित प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं व 3 किलो चावल विक्रेता द्वारा फ्री में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें