ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड तीन बाई कुंदन मैदान पर चल रहे एंड्योरेंस कप सीजन 17 के लीग मैच में राइजिंग लीगार्डन ने नोएडा सुपरकिंग्स को 86 रन से पराजित किया। मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एके को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राइजिंग लीगार्डन ने टी-20 मुकाबले में आठ विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा सुपरकिंग्स की टीम दस विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना सकी।