फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेरा कोर्ट की सख्ती पर बिल्डर ने खरीदार को सौंपी चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी रेरा के न्याय निर्णायक अधिकारी की पीठ की सख्ती के बाद बिल्डर एम्स गोल्फ टाउन डेवलपर्स ने खरीदार को फ्लैट पर कब्जा दे दिया है। बिल्डर ने पीठ के समक्ष खरीदार को फ्लैट की चाबी सौंपी। कब्जा मिलने के बाद खरीदार ने नए फ्लैट में दिवाली मनाई। वहीं, पीठ ने बिल्डर को तीन माह के अंदर रजिस्ट्री कराने का आदेश दिया है।
खरीदार गिरीश चंद्र बजेठा के अधिवक्ता राज सिंह ने बताया कि बिल्डर का ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रोजेक्ट है। खरीदार ने वहां एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन बिल्डर ने तय समय पर कब्जा नहीं दिया। इसके बाद खरीदार ने वर्ष 2019 में यूपी रेरा में शिकायत की थी। पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी।
विज्ञापन

पीठ ने बिल्डर को कब्जा देने का आदेश दिया था। आदेश का पालन नहीं करने पर कुर्की के आदेश दिए गए। इसके बाद बिल्डर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। सख्ती के बाद बिल्डर ने पीठ के समक्ष खरीदार को फ्लैट की चाबी सौंप दी। खरीदार ने भी बकाया धनराशि का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि खरीदार अब तक किराये के मकान में रह रहे थे। कब्जा मिलने के बाद उन्होंने नए फ्लैट में दिवाली मनाई। बिल्डर को तीन माह के अंदर रजिस्ट्री कराकर रेरा को रिपोर्ट देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई फरवरी में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें