फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: केएमपी पर कोहरा बना जानलेवा, सूझबूझ से बची कई लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेनर में सवार दस लोगों पर स्थानीय लोगों ने बचाया, जाम में फंसे लोग हुए परेशानी
विज्ञापन

मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावड़ू। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के बीच हुए हादसे में दो लोगों की मौत और 6 किमी लंबे जाम से सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। अचानक एक या अधिक वाहनों जिनमें दो ट्रेलर शामिल बताए जा रहे हैं उनमें से किसी एक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रहे अन्य भारी टकरा गए। कंटेनर में आग लगने पर उसमें सवार 10 लोगों को जैसे तैसे बचाया गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने डंपर के केबिन को चपेट में ले लिया, जहां चालक और खलासी जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने बताया कि कंटेनर के केबिन में चालक के साथ करीब 8 से 10 सवारियां बैठी थीं। जैसे ही आग लगी और स्थिति बिगड़ी, स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत आवाज लगाई और किसी तरह सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर समय पर यह बचाव कार्य नहीं होता तो हादसा और भी भयावह रूप ले सकता था। हालांकि, कंटेनर में लदा ई-कॉमर्स कंपनी का करोड़ों रुपये का माल जलकर राख हो गया। बता दें कि कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मई 2024 में भी एक चलती बस में आग लगने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। उस समय भी स्थानीय लोगों ने बहादुरी से कई यात्रियों को बचाया था। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मोहम्मदपुर अहिर थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि हादसे में एक डंपर, एक कंटेनर और तीन ट्रेलर क्षतिग्रस्त हुए। शिकायत के आधार पर जांच जारी है। धुलावट ट्रैफिक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने अपील की कि सर्दी में कोहरा रहता है, इसलिए सभी यातायात नियमों का पालन करें और सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने से यात्री हुए परेशान
एक क्षतिग्रस्त वाहन चालक बंटी और लांगुरिया चौधरी ने बताया कि मानेसर से पलवल जा रहे थे। जब अचानक एक बड़ा वाहन रुक गया तो पीछे से आ रहे कंटेनर और डंपर टकराए, जिससे आग लग गई। हादसे के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान बच्चे और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होने लगी। रेवाड़ी के रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ पलवल की ओर जा रहे थे। एक जरूरी काम था। जाम ने सारा कार्यक्रम बिगाड़ दिया। उन्होंने रोड सुरक्षा की देखरेख करने वाली एजेंसी पर सवाल उठाए । उन्होंने कहा कि पुलिस समय पर जरूर पहुंची, लेकिन क्रेन और फायर ब्रिगेड देर से पहुंचीं। इस वजह से जाम की स्थिति बनी। एक अन्य यात्री ने बताया कि वह मथुरा दर्शन करने जा रहे थे। लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित करना पड़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें