फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जनकपुरी और उत्तम नगर में बनेंगे एफओबी

सार

नई दिल्ली में पीडब्ल्यूडी पंखा रोड और उत्तम नगर ईस्ट टर्मिनल क्षेत्र में नए फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना बना रहा है। विशेषज्ञ एजेंसियों को सर्वे और रिपोर्ट तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। इससे स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने की योजना बनाई है। पंखा रोड (उत्तम नगर टर्मिनल से डाबरी चौक तक) क्षेत्र में दो स्थानों व उत्तम नगर ईस्ट टर्मिनल ट्रैफिक जोन-दो में एक स्थान पर एफओबी का निर्माण होगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, एफओबी के लिए टोपोग्राफिक सर्वे, पैदल यात्रियों व वाहनों की गिनती, विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और लेआउट डिजाइन बनाने का कार्य विशेषज्ञ सलाहकार कंपनियों को सौंपा जाएगा। चुनी गई एजेंसी को 15 दिनों के भीतर विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करनी होगी। प्रस्तावित ब्रिज ऐसे स्थानों पर बनेंगे जहां ट्रैफिक का दबाव अधिक है। रिपोर्ट के आधार पर ही एफओबी का अंतिम डिजाइन और निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। रिपोर्ट और डिजाइन तय होते ही इन इलाकों में एफओबी के निर्माण को मंजूरी दी जाएगी। इससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को सड़क पार करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें